बीतें दिन करवाचौथ का त्यौहार देश में बड़ी ही धूम-धाम से मनाया गया। कांग्रेस से लेकर भाजपा के सभी नेताओं ने करवाचौथ मनाते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की और जमकर सूर्खियां बटौरी। करवाचौथ त्यौहार को लेकर एक भाजपा नेता की सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है जिसकी लोग जमकर सराहना कर रहे है। यह वाक्या राजस्थान का बताया जा रहा है जिसमें बीजेपी सांसद अर्जुनलाल मीणा की करवाचौथ त्यौहार मनाते हुए तस्वीर साझा की जा रही है, इस तस्वीर में मीणा अपनी दोनों पत्नियों के साथ करवाचौथ का त्यौहार बनाया और अपनी धर्म पत्नी का व्रत खौला।
एक पत्नी टीचर तो दुसरी पत्नी गैस एंजेसी की मालकिन
इस पोस्ट में अर्जुनलाल मीणा जो कि 58 साल के है उन्होंने अपनी दोनो पत्नियों के साथ व्रत खौला जिसमें एक का नाम मीनाक्षी औऱ दुसरी का नाम राजुकमारी है। दोनों पत्नियां दरअसल बहनें है । एक पत्नी का पेशे से स्कूली टीचर है दुसरी गैस एजेंसी की मालकीन है।
अर्जुनलाल मीणा राजस्थान( Rajasthan) के उन 25 भाजपा सांसदों में शामिल है जिन्हें लोकसभा चुनाव 2019 में उदयपुर संसदीय क्षेत्र की जनता ने संसद में भेजा था। इससे पहले साल 2014 के आम चुनाव में भी वह सांसद चुने जा चुके हैं।
उदयपुर से सासंद है अर्जुन लाल मीणा
भाजपा नेता अर्जुन लाल मीणा 2003 से 2006 तक एमलए चुन गए थे और 2014 के लोकसभा चुनाव से उदयपुर से सांसद सीट पर कब्जा किया था इतना ही नहीं फिर एक बार 2019 के लोकसभा चुनाव में उदयपुर से सीट जीतकर लोगों का विश्वास जीत लिया और यह साबित कर दिया कि यहां की जड़ों में मीणा ही सदैव बसे हुए है।
भाजपा नेता करवा चौथ त्यौहार को लेकर सोशल मीडिया पर काफी सुर्खिया बटोरी और दोनों पत्नियों के साथ व्रत खोलकर पोस्ट को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर डाली।


Download Android App
Download iOS App



