Rajasthan: इंडिगो की जोधपुर से जयपुर की फ्लाइट में यात्री बीच हवा में रोने लगे। ये मामला इंडिगो की जोधपुर से जयपुर फ्लाइट 6E-7406 का है। खराब मौसम के चलते फ्लाइट लैंड नहीं कर पा रही थी। जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंडिग में दिक्कत आ रही थी। ऐसे में करीब 30 मिनट से ज्यादा समय तक विमान हवा में चक्कर लगाता रहा। इस दौरान प्लेन में बैठे यात्री काफी डर गए।
Highlights
- इंडिगो की जोधपुर से जयपुर फ्लाइट बाधित
- फ्लाइट में यात्री बीच हवा में रोने लगे
मौसम बिगड़ने से आसमान में भटका विमान
राजस्थान के जयपुर हवाई अड्डे पर गुरुवार को खराब मौसम के कारण जोधपुर, मुंबई और हैदराबाद से आने वाली तीन फ्लाइटें निर्धारित समय पर नहीं उतर सकीं। इस दौरान जोधपुर-जयपुर फ्लाइट में टर्बुलेंस इतना ज्यादा बढ़ गया कि यात्री घबराकर विमान में ही रोने लगे।
क्रू सदस्यों ने उन्हें शांत कराया। जयपुर से दिल्ली की फ्लाइट भी निर्धारित समय से पांच घंटे देरी से उड़ान नहीं भर सकी। जानकारी के अनुसार इंडिगो की फ्लाइट जोधपुर से दोपहर 1:42 बजे जयपुर पहुंची। खराब मौसम के कारण विमान 25 मिनट तक आसमान में चक्कर लगाता रहा।
विस्तारा-इंडिगो के विमान आसमान में लगाते रहे चक्कर
विस्तारा एयरलाइंस का मुंबई से जयपुर आने वाला विमान और इंडिगो का हैदराबाद से जयपुर आने वाला विमान भी करीब आधे घंटे तक आसमान में चक्कर लगाते रहे। बाद में मौसम साफ होने के बाद दोनों विमान हवाई अड्डे पर उतारे जा सके।


Download Android App
Download iOS App





