Rajasthan Weather Update: राजस्थान में फिर से सक्रिय हुए मानसून के कारण राजसमंद के नाथद्वारा में मूसलाधार बारिश हुई। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आज जयपुर, कोटा, उदयपुर, झालावाड़, अजमेर, बारां और बांसवाड़ा समेत 15 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। लिहाजा इन इलाकों के लोग सतर्क रहें।
Highlights
- राजस्थान में अचानक बदला मौसम
- नाथद्वारा में मूसलाधार बारिश हुई
- 19 जिलों में भयंकर बारिश की चेतावनी
सावन अपने साथ लेकर आया बादल
राजस्थान में सावन के पहले सोमवार से मानसून के और तेज होने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने सभी 33 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसमें जयपुर समेत 19 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। रविवार को जैसलमेर समेत कुछ जिलों में बारिश हुई, जबकि कई जगहों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। जानते हैं जयपुर सहित कौनसे 19 जिलों में आज भारी बारिश की चेतवानी जारी की गई।
सर्वाधिक असर पूर्वी राजस्थान में रहेगा
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में इसका सर्वाधिक असर पूर्वी राजस्थान में रहेगा। इस इलाके के 16 जिलों में आज भारी बारिश का अनुमान है, वहीं पश्चिमी राजस्थान के तीन जिलों में भारी बारिश के साथ ही अन्य जिलों में भी बारिश की गतिविधियां होंगी। इस इलाके के कुछ जिलों में 30 से 40 और कुछ में 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
नाथद्वारा और जयपुर में बरसे बादल
मौसम विभाग के अनुसार मानसून की सक्रियता के कारण रविवार को राजसमंद में जोरदार बारिश हुई। इससे वहां सड़कें और गलियां दरिया बन गईं। नाथद्वारा के सराफा बाजार में एक युवक साइकिल समेत बह गया। उसे लोगों ने बचाया। राजधानी जयपुर के भी कुछ इलाकों में छितराई हुई बारिश हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया. लेकिन कई इलाके गर्मी और उमस से जूझते रहे।


Download Android App
Download iOS App



