राजस्थान के चुरू जिले में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने आज यहां इसकी जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार राजलदेसर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर यह हादसा उस समय हुआ जब एक वैन सामने से आ रही बस से जा टकराई।
पुलिस के अनुसार संभवत: भारी धुंध के कारण वैन चालक सामने से आ रही बस को देख नहीं पाया और उसकी टक्कर हो गयी। पुलिस के अनुसार वैन में सवार सभी आठ लोगों की मौत हो गयी। पुलिस मृतकों की पहचान व आगे की कार्रवाई कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



