राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने रामनाथ कोविंद को भारत का 14वां राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी है। राजे ने राष्ट्रपति पद के लिए कोविंद की भारी बहुमत से जीत को ऐतिहासिक बताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि राष्ट्रपति के रूप में उनका कार्यकाल सभी के लिए प्रेरणादायी रहेगा।
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि कोविंद का आमजन से सीधा जुड़ाव रहा है और उन्हें संवैधानिक मामलों की भी गहरी समझ एवं जानकारी है। उनके राष्ट्रपति बनने से देश को उनकी दूरदर्शिता और राजनैतिक जीवन के लम्बे अनुभव का लाभ मिलेगा।
वसुंधरा ने कहा कि यह हमारे देश में लोकतंत्र की महानता का सबूत है कि एक साधारण परिवार में जन्म लेने वाले कोविंद भारत के सर्वाेच्च पद राष्ट्रपति तक पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के रूप में कोविंद आमजन के हितों के संरक्षक और देश के संविधान के सच्चे प्रहरी साबित होंगे।


Download Android App
Download iOS App



