चंडीगढ़ : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने आज राजग उम्मीदवार राम नाथ कोविंद को भारत का 14वां राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई दी और उन्हें अपने दम पर यहां तक पहुंचने वाला शख्स करार दिया।
शिरोमणि अकाली दल के 90 वर्षीय क्षत्रप ने कहा कि कोविंद की जीत उन तार्किक शक्तियों की जीत है जो देश को आगे ले जाना चाहती हैं।
शिरोमणि अकाली दल ने इस प्रतिष्ठित पद के लिये एक किसान के बेटे को उम्मीदवार बनाने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद, मोदी की दूरदर्शिता की भी सराहना की।
प्रकाश ने कहा, जिस तरह कोविंद ने सबको साथ लेकर आगे बढऩे का प्रबंधन किया हम उनको इसके लिये बधाई देते हैं। यह उनके व्यक्तित्व और कृतित्व की वजह से है।


Download Android App
Download iOS App



