राजस्थान की सियासत में शुरू हुआ संग्राम थमने का नाम नहीं ले रहा। ऐसे में कांग्रेस ने सत्ता से बाहर निकाले गए सचिन पायलट को स्पष्ट संकेत देते हुए कहा कि अगर वह बीजेपी में नहीं जाना चाहते है तो हरियाणा में बीजेपी सरकार की मेजबानी त्याग दें और वापस अपने घर जयपुर लौट आएं।
राजस्थान के उप मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद पायलट ने स्पष्ट किए है कि वह बीजेपी में शामिल नहीं हो रहे हैं। उनके इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘‘हम हमारे युवा साथी सचिन पायलट और कांग्रेस विधायकों से कहेंगे कि अगर आप बीजेपी में नहीं जाना चाहते तो फिर बीजेपी की हरियाणा सरकार की मेजबानी फौरन अस्वीकार कीजिए।’’
उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप बीजेपी में नहीं जाना चाहते तो मनोहर लाल खट्टर की बीजेपी सरकार के सुरक्षा चक्र को तोड़कर उनके चंगुल से बाहर से आइए।’’ उन्होंने पायलट तथा अन्य बागी विधायकों से कहा, ‘‘बीजेपी के किसी भी नेता से वार्तालाप तथा चर्चा बंद कर दीजिए।
परिवार के सदस्य की तरह अपने घर वापस जयपुर लौट आए। रास्ते से भटके हुए हर कांग्रेस विधायक को मेरी राय है कि परिवार के सदस्य को कभी परिवार में वापस आने से गुरेज नहीं करनी चाहिए।’’ इसके साथ ही सुरजेवाला ने इन लोगों से कहा कि वे मीडिया के जरिए वार्तालाप बंद करें।
सुरजेवाला ने कहा, ‘‘अपने परिवार में वापस आइए, परिवार में बैठिए और परिवार में अपनी बात रखिए। यही पार्टी के प्रति, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रति सच्ची निष्ठा होगी और आपके विश्वास एवं प्रतिबद्धता का सबसे बड़ा सबूत होगा।’’ राजस्थान सरकार से बगावत कर सचिन पायलट और कुछ विधायक हरियाणा में मानेसर के दो होटलों में रुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



