मुण्डावर : मुण्डावर क्षेत्र के गांव ग्रामपंचायत पलावा में बुधवार को लोक अदालत शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में बिरोद के मुख्य सड़क मार्ग से कुन्दनदास आश्रम तक जाने वाले करीब दो किलोमीटर रास्ते पर लोगों की ओर से अतिक्रमण की आई शिकायत पर तहसीलदार बंशीधर योगी ने पटवारी, कानूनगो व पुलिस जाप्ते के साथ अतिक्रमण हटाकर रास्ते को खुलवाया। तहसीलदार ने बताया कि इस अतिक्रमण से ग्रामीण 25-30 वर्षों से परेशान थे। शिविर में ही बीरोद में श्मशान भूमि की ओर जाने वाले रास्ते पर भी लोगों की ओर से पक्के निर्माण कर अतिक्रमण किए जाने की शिकायत आई, जिन्हें चिह्निïत कर हटाने की कार्रवाई आगामी दिनों के लिए लम्बित रख दी है। इसके अलावा सीमाज्ञान के दो मामले, म्यूटेंशन के 15, शुद्धिकरण के तीन व बंटवारा का एक मामला आया।
– नारायण मनवानी


Download Android App
Download iOS App



