हाइलाइट्स : (राजस्थान में लम्पी वायरस की समस्या ज्यादा विकट)
(अन्य राज्य टीकाकरण में बहुत आगे)
(लम्पी रोग से पीड़ित करीब 12.5 लाख गोवंश राजस्थान से)
लम्पी वायरस (Lumpy Virus) संक्रमण के कारण गोवंश की स्थिति दिन-प्रतिदिन बदतर होती जा रहीं है। केंद्रीय पशुपालन राज्य मंत्री संजीव बालियान राजस्थान दौरे पर है। उन्होंने जयपुर हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि राजस्थान (Rajasthan) में लम्पी वायरस संक्रमण की समस्या ज्यादा विकट है। वैसे तो लम्पी की समस्या देश के 15 राज्यों में है लेकिन अधिकतर राज्यों में स्थिति नियंत्रण (Control) में है और इसमें कमी आई है। उन्होंने राज्य सरकार पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि फिलहाल देश में लम्पी रोग से पीड़ित करीब 18.5 लाख गोवंश में से करीब 12.5 लाख गोवंश राजस्थान से हैं।
केन्द्र हर संभव सहायता देने को तैयार
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पशुपालन और डेयरी प्रदेश का विषय है। राज्य सरकार को इससे निपटने के लिए जितना टीका, या अन्य सामान चाहिए वह बताए, केन्द्र सरकार उन्हें उपलब्ध कराने में छह घंटे से ज्यादा समय नहीं लेगी। लेकिन टीकाकरण प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने आगे कहा कि राजस्थान सरकार के पास करीब 30 लाख टीके की डोज है और यहां अभी तक मात्र 12 लाख टीके लगे हैं।’’ जबकि देश के अन्य राज्य टीकाकरण में बहुत आगे हैं।


Download Android App
Download iOS App



