Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के लिए कल जारी होगी अधिसूचना, मुकाबले के प्रबल आसार

Summary :

देश की मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के अध्यक्ष पद चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को अधिसूचना जारी की जाएगी। यह अधिसूचना पार्टी के वरिष्ठ नेता मधुसूदन मिस्त्री की अध्यक्षता वाले केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण की ओर से जारी की जाएगी।

हाइलाइट्स : (कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के लिए कल जारी होगी अधिसूचना) 

(नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 से 30 सितंबर तक चलेगी)

(17 अक्टूबर को मतदान और 19 अक्टूबर को नतीजे घोषित होंगे)
 देश की मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस (Congress) के अध्यक्ष पद चुनाव के लिए  बृहस्पतिवार (22 सितंबर) को अधिसूचना जारी की जाएगी। यह अधिसूचना पार्टी के वरिष्ठ नेता मधुसूदन मिस्त्री (Madhusudan Mistry) की अध्यक्षता वाले केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण की ओर से  जारी की जाएगी। इसके बाद से पार्टी के सर्वोच्च पद पर आसीन होने वाले व्यक्ति को चुनने की प्रक्रिया औपचारिक रूप से आरंभ हो जाएगी।नामांकन (Nomination) दाखिल करने की प्रक्रिया 24 से 30 सितंबर तक चलेगी और इसे वापस लेने की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर है। एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को मतदान होगा और नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किये जाएंगे।
गहलोत-थरूर के बीच मुकाबले के आसार  
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कमान नहीं संभालने का संकेत दिया है। जिसके बाद चुनावी मुकाबला होने के आसार बढ़ गए हैं। पार्टी के सांसद शशि थरूर ने पहले ही चुनाव लड़ने का संकेत दे दिया है। वहीं राजस्थान  के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भी चुनाव लड़ने की संभावना है। राजस्थान (Rajasthan) के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने बताया था कि मुख्यमंत्री गहलोत कोच्चि जायेंगे और राहुल गांधी से पार्टी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने का आग्रह करेंगे। उनके अनुसार, बैठक में मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि यदि उन्हें नामांकन भरने को कहा जाता है तो वह पार्टी विधायकों को सूचित करेंगे।
अध्यक्ष पद पर गांधी परिवार का दबदबा 
भारत की सबसे पुरानी पार्टी पर परिवारवाद का आरोप लगता रहा है। गांधी परिवार के सदस्य लंबे समय से कांग्रेस के शीर्ष पद पर काबिज है। 22 साल बाद  मुकाबले के प्रबल आसार हैं।हालांकि मिली जानकारी के मुताबिक इस बार उनका (गांधी परिवार) का कोई सदस्य अध्यक्ष पद के लिए चुनाव नहीं लड़ेगा। वर्ष 1997 में सीताराम केसरी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार और राजेश पायलट के बीच मुकाबला हुआ था। जिसमें सीताराम केसरी ने जीत हासिल की थी। जिसके बाद साल 2000 में जितेंद्र प्रसाद और सोनिया गांधी  के बीच मुकाबला हुआ था जिसमें प्रसाद को हार का मुँह देखना पड़ा। 

Desk Team