Amul-Mother Dairy के बाद Rajasthan में सरस दूध के दाम बढ़ें, जानें प्रति लीटर कितना महंगा हुआ दूध

Summary :

Saras Dairy Milk Price Increase: मिडिल ईस्ट जंग का असर अब भारत में भी साफ़ तौर पर दिखाई दे रहा है। आम जनता को रोज़ाना बढ़ती महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। अभी कुछ ही दिन पहले दूध की कीमतें बढ़ी थीं। इसी क्रम में, राजस्थान के स्थानीय डेयरी ब्रांड—सरस दूध—की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है। जयपुर ज़िला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड (जयपुर डेयरी) ने बुधवार (20 मई, 2026) को सरस दूध की कीमतें बढ़ा दीं। डेयरी ने दूध की दर में ₹2 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। नई कीमतें 21 मई की शाम से…

Saras Dairy Milk Price Increase: मिडिल ईस्ट जंग का असर अब भारत में भी साफ़ तौर पर दिखाई दे रहा है। आम जनता को रोज़ाना बढ़ती महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। अभी कुछ ही दिन पहले दूध की कीमतें बढ़ी थीं। इसी क्रम में, राजस्थान के स्थानीय डेयरी ब्रांड—सरस दूध—की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है। जयपुर ज़िला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड (जयपुर डेयरी) ने बुधवार (20 मई, 2026) को सरस दूध की कीमतें बढ़ा दीं। डेयरी ने दूध की दर में ₹2 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। नई कीमतें 21 मई की शाम से लागू होंगी।

बता दें कि नई कीमतें 21 मई 2026, गुरुवार की शाम से लागू की जाएगी। दूध के साथ डेयरी से जुड़े अन्य प्रोडक्ट्स भी महंगे हो जाएंगे। एक नज़र में: देखें कि कौन-सी चीज़ें महंगी हो गई हैं और कितनी महंगी हुई है।

Saras Dairy Milk Price Increase: सरस दूध की नई कीमत

दूध का प्रकार आधा लीटर कीमत एक लीटर कीमत
सरस ताजा दूध (टोंड) ₹28 ₹56
सरस स्मार्ट दूध (डीटीएम) ₹24 ₹48
सरस गोल्ड दूध ₹35 ₹70
सरस स्टेन्डर्ड दूध (शक्ति) ₹31 ₹62

Saras Dairy 2 Rupees Increase Milk Price: यहां देखें दही-लस्सी, छाछ, पनीर की नई दरें

Saras Dairy Milk Price Increase (credit-sm)
Saras Dairy 2 Rupees Increase Milk Price (credit-sm)

Rajasthan Milk Price Increase: इससे पहले बढ़ें थे अमूल-मदर डेयरी के दाम

मदर डेयरी नई रेट लिस्ट

Mother Dairy New Rate List (credit-sm)
दूध का प्रकार आधा लीटर कीमत एक लीटर कीमत
फुल क्रीम दूध — ₹72
गाय का दूध (काऊ मिल्क) — ₹62
टोंड दूध — ₹60
टोंड (टोकन) — ₹58
डबल टोंड दूध — ₹54

अमूल नई रेट लिस्ट (प्रति लीटर)

Amul New Rate List (Per Liter) (credit-sm)
दूध का प्रकार आधा लीटर कीमत एक लीटर कीमत
अमूल गोल्ड (फुल क्रीम) ₹35 ₹69
अमूल ताज़ा (टोंड) ₹30 ₹57
अमूल गाय का दूध ₹31 —
अमूल भैंस का दूध ₹39 ₹75

 

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।