Tata Tiago Facelift EV 2026: टाटा की शानदार हैचबैक कार अब टियागो ईवी अवतार में नजर आएगी। कंपनी ने इस नए वर्जन से पर्दा उठा दिया है साथ ही लॉन्च की डेट भी कंफर्म कर दी है। बता दें कि इस बार इस शानदार कार में बोल्ड डिजाइन, नया बंपर, कनेक्टेड LED टेललैंप, दो बैटरी के विकल्प के साथ नए अलॉय व्हील्स भी दिए जाएंगे। प्रीमियम इंटिरियर के साथ बोल्ड डिजाइन देखने को मिलेगा और कीमत भी आपके बजट में रहेगी। अगर आप भी कार लेने की सोच रहे है तो देखें इस कार की कीमत, लॉन्च डेट और तगड़े फीचर की सभी जानकारी के बारे में…
Tata Tiago EV Range: बैटरी के दो विकल्प

Tiago EV में कई शानदार फीचर के साथ ही बैटरी के दो विकल्प दिए जा सकते है। जिसमें पहला 19.2kWh बैटरी और दूसरा 24kWh का दिया जा सकता है दोनों ही विकल्प ज्याद रेंज देने में सक्षम है।
- 19.2kWh बैटरी 61hp की पावर और 110nm का टॉर्क जनरेट करती है और एक चार्ज करने पर 223KM की रेंज देती है।
- 24kWh की बड़ी बैटरी 75hp की पावर और 114nm का टॉर्क जनरेट करती है और एक बार चार्ज करने में 293 KM की रेंज देती है।
Tata Tiago Features: फ्रंट में नया बंद पैनल
टियागो के EV अवतार में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। कार के कलर में फ्रंट में नया बंद पैनल दिया जाएगा साथ ही खास एयरो इंसर्ट्स वाले नए अलॉय व्हील्स, नए LED DRL, शार्प हेडलाइट्स, 360-डिग्री कैमरा, 10.25-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम और सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग्स भी शामिल किये जा सकते है।
Tata Tiago Facelift Price

Tiago EV 28 मई को लॉन्च होगी और कीमत की बात करें तो यह लगभग 8 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत के साथ शुरू हो सकती है और अधिकतम 12 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत तक जा सकती है। इस कार में नया कलर Mint Green दिया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App




