राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया ने कहा है कि सब लोग मिलकर वैश्विक महामारी कोरोना के खिलाफ जंग जीतकर स्वस्थ एवं खुशहाल आमेर बनायेंगे। डॉ पूनिया आज अपने विधानसभा क्षेत्र आमेर क्षेत्र के आदर्श सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालसू को रोगियों की आवाजाही के लिए आधुनिक उपकरणों से लैस एवं वेंटिलेटर सहित एंबुलेंस उपलब्ध कराने के अवसर पर यह बात कही।
उन्होंने कहा कि आमेर परिवार कोरोना मुक्त हो और सदैव स्वस्थ हो इसके लिए वह पूर्ण तरीके से समर्पित है। उन्होंने खुद को आमेर परिवार के स्वास्थ्य सेवाओं के लिए हमेशा प्रतिबद्ध बताते हुए कहा कि किसी भी स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक उपकरणों की जरूरत होने पर उपलब्ध कराने के लिए वह तत्पर है।
सतीश पूनिया ने कहा कि हम सब लोग मिलकर कोरोना महामारी के खिलाफ जंग जीतेंगे तथा स्वस्थ एवं खुशहाल आमेर बनाएंगे। इस मौके उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में जुटे सभी स्वास्थ्यकर्मियों का धन्यवाद देते हुए कहा कि वे कोरोना के इस विकट काल में भी निरंतर बेखौफ होकर जनता की सेवा कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



