राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को युवाओं से सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग करने का आह्वान किया। गहलोत ने सोशल मीडिया दिवस के अवसर पर कहा कि युवा पीढ़ी सोशल मीडिया पर का़फी सक्रिय है, यह समाज सेवा का एक बड़ प्लेटफार्म बन सकता है और बन भी रहा है। इसका सही और सकारात्मक प्रयोग किया जाना चाहिए।
इंदौर में कोरोना मरीजों के आंकड़ों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी, संक्रमितों की संख्या 4700 से अधिक हुई
उन्होंने कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के समय में इससे बचाव के प्रति सोशल मीडिया पर जागरूकता फैलाने और लोगों के सहयोग के लिए आगे आने वाले सोशल मीडिया के उपयोगकर्ता बधाई के पात्र हैं। गहलोत ने कहा कि सोशल मीडिया पर ऐसी तमाम गतिविधियों से दूर रहना चाहिए जो नकारात्मकता फैलाने वाली हों। युवा इसके माध्यम से ऐसी दुनिया बनाएं जो सच पर आधारित हो और सकारात्मक रूप से तथ्यों को सभी के सामने रखते हुए देश, समाज में चेतना और जागृति फैलाने का काम करें।


Download Android App
Download iOS App



