ये मामला अलवर शहर के एनईबी थाना क्षेत्र का है जहां आज राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) की मुख्य इम्तिहान में फेल होने पर अलवर सिटी की एक छात्रा ने फांसी का फंदा लगाकर ख़ुदकुशी कर ली।
राजस्थान में अलवर शहर के NEB थाना क्षेत्र के वीरा गार्डन में रह रही थी पवन यादव की पुत्री नेहा ने फांसी का फंदा लगाकर ख़ुदकुशी कर ली है। नेहा के परिजनों का कहना है कि कल घोषित RAS परीक्षा का रिजल्ट में वह फेल हो गई थी। उसके बाद नेहा ने खाना पीना बंद कर दिया था और सुबह जब नेहा के मां एवं भाई सब्जी लेने गए तो पीछे से नेहा ने कमरा बंद कर फांसी का फंदा लगाकर ख़ुदकुशी कर ली।
घटना की जानकारी नेहा के मां और भाई के वापस आने पर हुई। राजस्थान पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतका के शव को हॉस्पिटल लेकर आई और पोस्टमार्टम करवाकर मृतका नेहा के परिवार वालों को सौंप दिया।


Download Android App
Download iOS App



