Rajasthan में छात्रा से छेड़छाड़ के प्रयास में शिक्षक गिरफ्तार, प्रिंसिपल निलंबित

Summary :

Rajasthan: राजस्थान के कोटा जिले के एक गांव के सरकारी माध्यमिक स्कूल के एक शिक्षक को 12वीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ करने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। छात्रा से छेड़छाड़ स्कूल में पदस्थ लाइब्रेरियन शिक्षक ने की है। छेड़छाड़ की शिकायत आने पर पहले तो मामले को स्कूल विभाग द्वारा दबाने का प्रयास किया गया जब ज्यादा आवाज उठी तो प्राचार्य ने कसडोल थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिस पर कसडोल पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी लाइब्रेरियन शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। Highlights राजस्थान के कोटा में छात्रा से छेड़छाड़ आरोपी शिक्षक…

Rajasthan: राजस्थान के कोटा जिले के एक गांव के सरकारी माध्यमिक स्कूल के एक शिक्षक को 12वीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ करने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। छात्रा से छेड़छाड़ स्कूल में पदस्थ लाइब्रेरियन शिक्षक ने की है। छेड़छाड़ की शिकायत आने पर पहले तो मामले को स्कूल विभाग द्वारा दबाने का प्रयास किया गया जब ज्यादा आवाज उठी तो प्राचार्य ने कसडोल थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिस पर कसडोल पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी लाइब्रेरियन शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

Highlights

  • राजस्थान के कोटा में छात्रा से छेड़छाड़
  • आरोपी शिक्षक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज
  • शिक्षक को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को पॉक्सो अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। कोटा जिले के सुकेत थाना क्षेत्र के जुल्मी गांव के जिस सरकारी स्कूल में यह घटना घटी, उसे पहले पीएम श्री स्कूल की विशेष श्रेणी के तहत चुना गया था। इस बीच, राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने घटना का संज्ञान लेते हुए शिक्षक को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने मामले में समय पर कार्रवाई न करने के लिए स्कूल प्रधानाचार्य को भी निलंबित करने का आदेश दिया है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Rahul Kumar Rawat