उदयपुर : राजस्थान में उदयपुर जिले परसाद थाना क्षेत्र में पैंथर के हमले में मारे गये व्यक्ति के परिजनों को आज दो लाख रुपये का मुआवजे देने के बाद वे उसके अंतिम संस्कार के लिए राजी हुये। पुलिस के अनुसार क्षेत्र के मोर डूंगरी गांव के मंगला मीणा (52) आदिवासी गत दिनों जंगल में पैंथर के हमले में घायल हो गया था। मंगला को एम बी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से छुट्टी होने के बाद कल दोपहर उसकी मौत हो गयी।
मंगला की मौत पर ग्रामीण उसके शव को कल शाम को परसाद स्थित वन विभाग के कार्यालय में रख दिया और चौदह लाख रुपये मौताणे की मांग करने लगे। इसके बाद पुलिस एवं वन विभाग के अधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। सुबह वन विभाग के अधिकारियों ने दो लाख रुपये का चेक मंगला के परिजनों को देकर उन्हें शव का अंतिम संस्कार के लिए राजी किया।


Download Android App
Download iOS App



