राजस्थान के कोटा में JEE परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रा ने की आत्महत्या

Summary :

मृतक छात्र मध्यप्रदेश राज्य के गुना का निवासी था।

राजस्थान में कोटा कोचिंग सेंटर के लिए प्रसिद्ध है लेकिन यहां छात्रों की आत्महत्या करने का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे में कोटा में दो छात्रों ने आत्महत्या कर ली है। छात्र कोचिंग सेंटर से JEE ADVANCE की तैयारी कर रहा था औऱ हॉस्टल में रहता था। छात्र ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर दी। मृतक की पहचान अभीषेक के रुप में हुई है वह मध्यप्रदेश राज्य के गुना का निवासी था।

दरवाजा तोड़ के मिला शव

मृतक छात्र अभिषेक ने कमरे में फांसी लगा के आत्महत्या कर ली थी। बताया जा रहा है कि अभिषेक के परिजनों ने उसे फोन किया था लेकिन फोन ना उठाने पर परिजनों ने हॉस्टल के वार्डन से संपर्क किया। हॉस्टल वार्डन ने मृतक छात्र के कमरे का दरवाजा तोड़कर घटना की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची औऱ शव को मोर्चरी में भेज दिया। पुलिस का कहना है कि परिजनों के आने पर ही पोस्टमार्टम किया जाएगा। मृतक छात्र के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।