राजस्थान के नगरीय विकास एवं आवासन, स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए नई योजनाऍ बनाई जायेंगी। जिनसे शहरों का आधारभूत ढांचा मजबूत होगा, नागरिकों को सुविधाऐं मिलेंगी एवं आम आदमी को लाभ होगा। श्री धारीवाल ने आज कहा कि वर्तमान में प्रदेश में यातायात की गहरी समस्या है।
प्रदेश में नये फ्लाई ओवर बनाकर इस समस्या का निदान किया जायेगा साथ ही पर्यटन को बढ़वा दिया जायेगा। उन्होनें बताया कि पूर्ववर्ती सरकार के अधिकतर परियोजनाएं अधूरी हैं। उन्होंने वो काम शुरू किये, जो आवश्यक नहीं थे। उन्होंने कहा कि जनता का पैसा बर्बाद करने के लिए नही है, सुविधाएं देने के लिए है।
उन्होंने बताया कि मास्टर प्लान के संबंध में न्यायालय द्वारा दिये गये निर्णय का पूर्ण सम्मान के साथ पालना की जायेगी। पूर्ववर्ती सरकार ने वर्ष 2011 में बनाये गये मास्टर प्लान को बिगाड़ कर 25 वर्षों का मास्टर प्लान बनाया जिसमें ग्रीन बेल्ट, ईकॉलोजी जोन, पैराफेरी बेल्ट को बर्बाद कर दिया गया। वर्ष 2011 में बनाये गये मास्टर प्लान में ईकॉलोजी जोन, ग्रीन बेल्ट के प्रावधान थे, उन्हें बनाया रखा जायेगा।


Download Android App
Download iOS App



