जयपुर के शाहपुरा थाना क्षेत्र में ट्रांसफार्मर फटने से झुलसी एक वृद्ध महिला के आज यहां अस्पताल में दम तोड़ने के साथ इस हादसे में मृतकों की संख्या सत्रह हो गई है।
सूत्रों ने बताया कि पिछले मंगलवार को खातोलाई गांव में ट्रांसफार्मर फटने से झुलसी 65 वर्षीय गुल्ली देवी ने आज सवाईमानसिंह अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसके साथ इस हादसे के मृतकों की संख्या सत्रह हो गई है।
उल्लेखनीय है कि खातोलाई में विवाह समारोह में मंगलगीत गाते समय मंगलवार को हुये हादसे में पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी तथा बारह लोगों ने अस्पताल में दम तोड़। अस्पताल में भर्ती लोग 70 प्रतिशत झुलस गए थे।


Download Android App
Download iOS App



