राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के दिन-प्रतिदिन मामले सामने आ रहे है। राज्य में बृहस्पतिवार को संक्रमण से तीन और मरीजों की मौत का बाद मरने वालों की संख्या 58 हो गयी है। इस बीच घातक बीमारी के कोरोना संक्रमण के 118 नये मामलों की पुष्टि के बाद संक्रमितों की संख्या बढकर 2,556 हो गयी है। राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को जयपुर में दो और निंबाहेड़ा में एक संक्रमित की मौत दर्ज की गयी। जयपुर में 67 वर्ष व 54 साल के दो लोगों का यहां अलग अलग अस्पताल में निधन हो गया। निंबाहेड़ा का 43 साल का संक्रमित उदयपुर के एमबीजी अस्पताल में भर्ती था जहां उसका निधन हो गया।
आंध्र प्रदेश : पिछले 24 घंटे में कोरोना के 71 नए मामले की पुष्टि, मरीजों की कुल संख्या 1403 हुई
राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से जुड़ी मौतों की संख्या बढ़कर 58 हो गयी है। अकेले जयपुर में अब तक 32 लोगों की मौत हुई है। अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे। वहीं दोपहर बजे तक राज्य में 118 नये मामले आए जिनमें जयपुर में 21, जोधपुर में 83, अजमेर में चार, चित्तौड़गढ़ में तीन तथा कोटा व टोंक में दो-दो, बारां, धौलपुर तथा अलवर में एक-एक रोगी हैं। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ-साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।


Download Android App
Download iOS App



