ये मामला राजस्थान के बीकानेर संभाग का है जहां कल रात हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में एक सैनिक सहित दो की मौत हो गयी। जबकि एक अन्य जवान घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के लूणकरनसर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 15 पर पेट्रोलपम्प कर्मी विक्रम सिंह रात करीब 11 बजे पेट्रोल पम्प की ओर जा रहा था कि अचानक वह ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
एक अन्य दुर्घटना में संभाग के गंगानगर जिले के सूरतगढ़ थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक जवान की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग 65 पर सेना के जवान वाहन से सूरतगढ़ से रात करीब डेढ़ बजे छावनी लौट रहे थे।
कि छावनी के समीप सेना के वाहन का चालक आगे जा रहे एक अन्य वाहन को धुंध की वजह से देख नहीं पाया और वाहन उससे टकरा गया। इससे सिपाही शम्भूदयाल की मौत हो गई जबकि सिपाही दीपक घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



