राजस्थान के अलवर में पुलिस ने 3 महिलाओं को 40 किलो गोमांस के साथ गिरफ्तार किया। थानाधिकारी दारासिंह ने बताया कि गोविंदगढ़ में गाय की हत्या करके उसका मांस बेचे जाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने 3 महिलाओं को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि जाटव मोहल्ले के सलीम कसाई के दो बेटों के द्वारा गोकशी की घटना को अंजाम दिया गया। गोकशी के बाद गोमांस को पैक करके बेचने की तैयारी की जा रही थी।
इसके बाद पुलिस को सूचना लगने के बाद पुलिस ने दबिश दी तो करीब 40 किलो गोमांस बरामद हुआ। इसके अलावा बड़ी संख्या में गायों के अवशेष और चमड़ी बरामद की गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के लोग मौके पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस जाब्ता मौके पर बुला लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। आरोप है कि आरोपी वाहनों से गांवों में गोमांस सप्लाई करता है। उसका पूरा परिवार गौ तस्करी में लिप्त है। स्थानीय विधायक ज्ञान देव आहूजा ने पुलिस को तुरंत प्रभाव से आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।


Download Android App
Download iOS App



