राजस्थान के सीकर जिले में रविवार की देर रात एक कार और ट्रक की भिड़ंत में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक राजेश विद्यार्थी ने सोमवार को बताया कि हादसा फतेहपुर-सालासर राजमार्ग पर रविवार की देर रात उस समय हुआ जब एक तेज गति की कार ओवरटेक करते समय विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई।
विद्यार्थी ने बताया कि कार में सवार सभी लोग हरियाणा के फतेहाबाद के रहने वाले थे और सभी लोग सालासर मंदिर में पूजा अर्चना करने गये थे। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से पांचों शवों को क्षतिग्रस्त कार से निकाल कर अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान अजय कुमार, अमित सिंह, संदीप सिंह, प्रदीप सिंह और मोहन लाल के रूप में की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



