भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के एक दल ने राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में एक पटवारी और चैनमैन को 5000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।
चैनमैन ठेके पर रखा एक कर्मचारी होता है जो भूमि को नापने का काम करता है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी पटवारी नारायण भोई दानपुर तहसील में तैनात है। शिकायकर्ता गोपाल मईडा अपने गांव में मकान बना रहा था। आरोपी ने मकान निर्माण पर आपत्ति जताते हुए काम रुकवा दिया और 10000 रुपये की रिश्वत मांगी। मामला 5000 रुपये में तय हुआ।
ब्यूरो की टीम ने आरोपी पटवारी को चैनमैन राकेश के जरिए 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो ने इस बारे में एक मामला दर्ज किया है।


Download Android App
Download iOS App



