राजस्थान में कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रसार लगातार तेज हो रहा है। वायरस का प्रभाव राज्य में पूरी तरह फैल चुका है। इस बीच जयपुर में संक्रमण का इलाज करा रहे दो और लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही राजस्थान में संक्रमण के 41 नये मामले आने से राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर शनिवार सुबह तक 1,270 हो गयी।

राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती दो संक्रमित लोगों की मौत हो गयी है। शनिवार सुबह 41 नये मामले सामने आए जिनमें 27 भरतपुर से हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,270 हो गयी है। उपचार के बाद 93 मरीज ठीक भी हुए हैं जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।
कोरोना संकट से निपटने के लिए राहुल ने की वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों की सेवा लेने की सिफारिश
अधिकारियों के अनुसार जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती 76 वर्षीय बुजुर्ग और 47 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। वे क्रमश: किडनी रोग एवं मधुमेह से पीड़ित थे। राज्य में 41 नये मामलों में से 27 भरतपुर में, पांच कोटा में, दो-दो मामले जयपुर, जोधपुर एवं अजमेर में तथा एक-एक मामला बांसवाड़ा, नागौर एवं जैसलमेर में सामने आया है।
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के अलावा 60 वे लोग भी शामिल हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर एवं जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।


Download Android App
Download iOS App



