राजस्थान में सीमांत बाड़मेर जिले के माडपुरा बरवाला के पास कार के बस से टकराकर आग लगने पर दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार शनिवार रात करीब नौ बजे गायों को बचाने के चक्कर में निजी बस सामने से आ रही कार से टकरा गई और बस अनियंत्रित होकर दूसरी तरफ चली गई। इस दौरान एक अन्य कार बस टकरा गई।
टकराने के बाद कार में आग लग गई, जो बस में भी फैल गई। हालांकि बस में सवार लोग उसमें आग लगने से पहले सुरक्षित नीचे उतर गए। इसी तरह बस से पहले टकराई कार के एयर बैग खुलने से उसमें सवार लोग भी बच गए।
पाकिस्तान की पूर्व गवर्नर शमशाद अख्तर ने इमरान मंत्रिमंडल में शामिल होने से किया इंकार
केयर्न और नगर परिषद की दमकल गाड़यिं ने मौके पर पहुंच कड़ मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दो घंटे बाद क्रेन की सहायता से बस के नीचे फंसी ऑल्टो कार को निकाला गया। हादसे में कार में सवार गणेश उर्फ गणपत (22) और सोनू (20) निवासी जोधपुर हाल बाड़मेर की जलने से मौत हो गई।


Download Android App
Download iOS App



