राजस्थान के उदयपुर में दर्जी कन्हैया लाल की हत्या करने वाले रियाज अख्तर और गौस मोहम्मद को आज एनआईए की स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, एनआईए की टीम कोर्ट से हत्याकांड के आरोपियों की 14 दिनों की रिमांड की मांग करेगी।
अधिकारियों ने कहा कि एक पाकिस्तानी नागरिक ने गौस मोहम्मद को ‘कुछ कर के दिखाओ’ कहते हुए एक मैसेज भेजा था, जिसका मतलब हत्या को अंजाम देने से था। दोनों आरोपी इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) के भी संपर्क में थे।
उदयपुर हत्याकांड के विरोध में आज अलवर बंद, पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट
सूत्रों ने बताया, “गौस आतंकवादी संगठन के 9 पाकिस्तानी नागरिकों के संपर्क में था। उसे हत्या के दौरान पाकिस्तान से कई फोन आए थे। पाकिस्तानी हैंडलर ने उसे पूरा करने के लिए कई आतंकी कार्य सौंपे हुए थे। उसे उदयपुर के सेक्टर 11 में एक व्यापारी को मारने के लिए भी कहा गया था। दो व्यक्तियों मोहसिन और आसिफ को सभी लक्ष्यों की रेकी करने के लिए कहा गया था।”
2014 में गौस कराची गया था, जहां वह दावत-ए-इस्लामी संगठन के संपर्क में आया था। तभी से वह उस संगठन से जुड़ा हुआ है और आतंकवाद का प्रशिक्षण लिया। वहीं रियाज 20 साल पहले घर छोड़कर उदयपुर आया था, जहां उसकी दोस्ती गौस मोहम्मद से हुई थी। इस तरह दोनों इस संगठन के संपर्क में आए थे।


Download Android App
Download iOS App



