वैभव गहलोत को अपने पहले चुनाव में जीत का भरोसा, नामांकन पत्र किया दाखिल

Summary :

वैभव गहलोत ने कहा,’ लोगों ने मुझमें भरोसा जताया है और मेरी उम्मीदवारी का समर्थन कियाा है। मैं मौका देने के लिए पार्टी और जनता का आभारी हूं।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे और जोधपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी वैभव गहलोत ने अपना पहला चुनाव जीतने का भरोसा जताते हुए मंगलवार को कहा कि उन्हें अपार जनसमर्थन मिल रहा है। यहां अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद वैभव ने पत्रकारों से कहा,’मैं जोधपुर के मुद्दों को भली भांति समझता हूं, लोगों की जरूरतें क्या है क्यों पुल और अंडरपास की जरूरत है और पेयजल व बिजली की आपूर्ति से जुड़े मुद्दों का निपटारा कैसे होगा।’

भाजपा ने घोषणापत्र का स्वागत किया, कांग्रेस ने आलोचना की

वैभव गहलोत ने कहा,’ लोगों ने मुझमें भरोसा जताया है और मेरी उम्मीदवारी का समर्थन कियाा है। मैं मौका देने के लिए पार्टी और जनता का आभारी हूं।’ इस सीट पर भाजपा की ओर से मौजूदा सांसद गजेंद्र सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। लोकसभा क्षेत्र में कुल 19.34 लाख मतदाता हैं और यहां राज्य के पहले चरण में 29 अप्रैल को मतदान होगा।

Desk Team