वाल्मीकि समाज टिप्पणी मामला : लोगों ने सलमान और शिल्पा का जलाया पुतला

Summary :

NULL

ये मामला राजस्थान के राजधानी पिंक सिटी है जहां वाल्मीकि समाज के खिलाफ टिप्पणी करने पर फिल्म अभिनेता सलामान खान का पुतला जलाया गया। वाल्मीकि युथ ब्रिगेड ने यहां राजमंदिर सिनेमा के सामने सलमान खान के पुतले पर लात घुसे चलाये तथा बाद में उसको जला दिया।

ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं का कहना है कि फिल्म अभिनेता ने एक साक्षात्कार में वाल्मीकि समाज के खिलाफ टिप्पणी की थी जिससे समाज में रोष है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि सलामान खान ने अगर माफी नहीं मांगी तो उनकी फिल्मों का बहिष्कार किया जायेगा।

आपको बता दे कि सलमान खान और शिल्पा ने एक चैनल से साक्षात्कार के दौरान वाल्मीकी समाज को निचा दिखाते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिससे समुदाय की भावनाएं आहत हो गई हैं।

बीजेपी रानी बाजार मंडल के उपाध्यक्ष सोहनलाल चांवरिया ने कहा दोनों सेलिब्रिटी द्वारा भंगी शब्द का इस्तेमाल करने से समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई है। विरोध के दौरान समाज के लोगों ने कलेक्टर के जरिए सीएम को अवगत कराकर दोनों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अख़बार

Desk Team