वसुंधरा सरकार प्रदेश में 1100 शहीदों की प्रतिमाएं लगाएगी। राज्य सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के चेयरमैन प्रेमसिंह बाजौर ने बताया कि सैनिक सम्मान यात्रा के दौरान उन शहीदों को चिह्नित कर लिया गया था जिनकी प्रतिमाएं लगाई जानी है। इनमें सबसे अधिक प्रतिमाएं झुंझुनूं जिले में लगाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि वर्ष 1999 से पहले के नियमों में इस तरह का कोई प्रावधान नहीं था लेकिन अब मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शहीदों के परिवारों को गौरव प्रदान करने के लिए यह पहल की है।
अब शहीद स्मारक के निर्माण में शहीद के परिवार का एक रुपया भी खर्च नहीं होगा, अब यह काम सांसद और विधायक कोटे से कराया जाएगा।
लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



