वसुंधरा ने किया तीस करोड़ रुपए के सड़क कार्यों का शिलान्यास

Summary :

NULL

अलवर : राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने अलवर जिले के रामगढ़ क्षेत्र में करीब तीस करोड़ रुपए लागत के सड़क निर्माण एवं विकास कार्यों का आज शिलान्यास किया। श्रीमती राजे ने आज यहां आईईटी कॉलेज परिसर में जन संवाद कार्यक्रम के बाद इन विकास कार्यों की शिलापट्टिकाओं का अनावरण किया। इसके तहत ग्रामीण गौरव पथ के तीसरे चरण के आठ, चौथे चरण के 20, आरआईडीएफ के नौ तथा नॉन पेचेबल सड़कों के बाईस कार्य किये जाएंगे।

उन्होंने रामगढ़ क्षेत्र में हुए विकास कार्यों एवं कार्यक्रमों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस दौरान विधायक ज्ञानदेव आहूजा, संभागीय आयुक्त राजेश्वर सिंह, जिला कलेक्टर राजन विशाल तथा अन्य अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Desk Team