कांग्रेस डूबता जहाज, जनता की पसंद का होगा राजस्थान का अगला CM : वसुंधरा राजे - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

कांग्रेस डूबता जहाज, जनता की पसंद का होगा राजस्थान का अगला CM : वसुंधरा राजे

राजस्थान में मुख्यमंत्री पद के दावेदारों की संख्या के संबंध में सवाल करने पर वसुंधरा राजे ने कहा, “यह सिर्फ चाहने से नहीं होता। जनता क्या चाहती है, वह अधिक महत्वपूर्ण है।”

बीजेपी की वरिष्ठ नेता और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कांग्रेस को डूबता जहाज बताते हुए कहा कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री वह बनेगा, जिसे जनता पसंद करेगी। राजस्थान में मुख्यमंत्री पद के दावेदारों की संख्या के संबंध में सवाल करने पर राजे ने कहा, ‘‘यह सिर्फ चाहने से नहीं होता। जनता क्या चाहती है, वह अधिक महत्वपूर्ण है।’’
उन्होंने कहा कि सभी समुदाय प्रेम पाने के अधिकारी हैं और सिर्फ वही व्यक्ति शासन कर सकता है जिसे बदले में सभी का प्यार मिल रहा हो। कांग्रेस को ‘‘डूबता हुआ जहाज’’ बताते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ दल की स्थिति और अंदरूनी लड़ाई देखकर उन्हें ऐसा ही लग रहा है।

सचिन पायलट की तीखी प्रतिक्रिया-अमर्यादित भाषा का राजनीति में कोई स्थान नहीं, माफी मांगें BJP नेता

वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को दिन में बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं से सर्किट हाउस में मुलाकात की और उनसे राजस्थान विधानसभा और लोकसभा में अगले चुनावों की तैयारियां करने को कहा। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने सभी कार्यकर्ताओं से तैयार रहने को कहा, क्योंकि 2023 (राजस्थान विधानसभा) और 2024 (लोकसभा) चुनावों के लिए बिगुल बजने वाला है। मैंने उनसे पूरी ताकत के साथ सामने आने को कहा है।’’
राजे केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की मां और पूर्व राज्य मंत्री महिपाल मदेरणा के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए गुरुवार को दो दिन के लिए जोधपुर आयीं। सर्किट हाउस में ठहरी राजे ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह जिले में बीजेपी की स्थिति को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत की और स्थानीय नेताओं के साथ बैठक की। गहलोत जोधपुर जिले के सरदारपुरा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight − two =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।