गहलोत पर गिरेगी गाज या फिर होगी सजा माफ़? पायलट पर भी सोनिया गांधी लेंगी अंतिम फैसला

Summary :

कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन बनने वाला है, इसपर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। जबकि अब नामांकन प्रक्रिया भी शुरू होने वाली है।

कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन बनने वाला है, इसपर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। जबकि अब नामांकन प्रक्रिया भी शुरू होने वाली है। कई नेताओं के नाम सामने आ चुके है। गहलोत से लेकर शशि थरूर अध्यक्ष बनने की रेस में शामिल है, लेकिन अभी तक किसी ने नामांकन नहीं किया है। 
हालांकि, अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले कांग्रेस के भीतर ही दरार आनी शुरू हो गई है। राजस्थान में कांग्रेस के 82 विधायकों ने इस्तीफे की पेशकर कर दी थी, क्योंकि वो सचिन पायलट के सीएम बनाए जाने से नाराज थे। विधायकों की इस हरकत के बाद पार्टी को अपमान सहना पड़ा। साथ ही गहलोत और पायलट के बीच चल रही जंग के चलते पार्टी हाईकमान कोई निर्णय नहीं ले पा रही है। 
अजय माकन ने सोनिया को सौंपी रिपोर्ट 
इसी के साथ बढ़ते विवाद को देखते हुए सोनिया गांधी पायलट-गहलोत से दिल्ली में जल्द मुलाकात करने वाली है। इस पूरे मामले में अंतिम निर्णय सोनिया गांधी का होने वाला है की कौन अध्यक्ष बनेगा और कौन सीएम बनेगा। राजस्थान में जो भी हुआ है, उसके बाद पार्टी नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और अजय माकन ने सोनिया को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। 
वही, पिछले कुछ दिनों से जो खबरे आ रही है, उसके अनुसार राजस्थान में विधायकों के बगावत को पार्टी हाईकमान गहलोत की रणनीति मान रही है। इसलिए गहलोत से सोनिया से लेकर राहुल भी नाराज है। और उन्हें अध्यक्ष पद के रेस से बाहर भी किया जा सकता है। हाईकमान अपने निर्णय से नेताओं और कार्यकर्ताओं में ये संदेश देना चाहती है कि पार्टी के फैसले के खिलाफ जाना कितना नुकसानदायक हो सकता है। 

Desk Team