देश में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच एक बार फिर लॉकडाउन की आहट सुनाई देने लगी है। ऐसे में राजस्थान में एक महिला ने लॉकडाउन के डर डिप्रेशन में आकर आत्महत्या कर ली है। मामला अजमेर अलवर गेट थाना क्षेत्र से सामने आया है।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि भजनगंज क्षेत्र में रहने वाले सुंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह नाश्ते का ठेला लगाकर गुजर बसर करता है। हाल ही में बेटी की शादी के संबंध में बातचीत को लेकर लॉकडाउन की आशंका और शादी मे विध्न की आशंका से उसकी पत्नी ऊषा देवी (55) डिप्रेशन में आ गयी और उसने घर पर आत्महत्या कर ली।
राजस्थान : रोज-रोज की पिटाई से परेशान बेटे ने कुल्हाड़ी से काटकर की पिता की हत्या
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पोस्टमार्टम के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए देश में कई जगहों पर नाइट कर्फ्यू और वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान किया जा चुका है। राजस्थान सरकार ने भी राज्य में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शुक्रवार शाम 6:00 बजे से सोमवार सुबह 5:00 बजे तक राज्य में कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है।


Download Android App
Download iOS App



