Chocolate Brownie Recipe at Home: घर में कोई पार्टी हो या नार्मल दिन खाने के बाद कुछ मीठा खाने का मन हर किसी का होता है। ऐसे में कुछ लोग घर में कोई डिश बनाते हैं या फिर बाहर से कुछ मीठा लेकर आते हैं। लेकिन बाहर के कई फूड्स में बहुत ज्यादा केमिकल का इस्तेमाल भी किया जाता है, जिसके सेवन से हमें हेल्थ प्रॉब्लम हो जाती है। आप भी चॉकलेट लवर हैं, तो आज हम आपको बेकरी स्टाइल ब्राउनी बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं।
घर पर बनी ये ब्राउनी टेस्टी और हेल्दी भी होती है। इसे खाकर आपका मूड भी अच्छा हो जाता है। इसको आप किटी पार्टी या हाउस पार्टी के समय डेजर्ट में बनाकर मेहमानों को खिला सकते हैं। आइए जानते हैं, इसे घर पर कैसे बनाते हैं और इसे बनाने में किन-किन चीज़ों की ज़रूरत होती है।
Chocolate Brownie Recipe at Home: चॉकलेट ब्राउनी बनाने की रेसिपी
सामग्री
- डार्क चॉकलेट
- मैदा 6 बड़े चम्मच
- दूध 6 बड़े चम्मच
- मक्खन 2 बड़े चम्मच
- चीनी 4 चम्मच पिसी
- नमक 1 चुटकी
Chocolate Brownie Recipe in Hindi: चॉकलेट ब्राउनी बनाने की विधि
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में डार्क चॉकलेट को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- इसके बाद इसमें मक्खन डालें और कुछ सेकेंड तक माइक्रोवेव करें।
- कुछ देर बाद इसको अच्छी तरह से मिलाएं और मिक्चर तैयार कर लें।
- अब एक कटोरे में मैदा, चीनी और थोड़ा सा नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- अब इन सभी चीज़ों को अच्छी तरह से मिला लें।
- अब इसमें दूध और चॉकलेट का मिक्चर डालकर मिलाएं।
- फिर बेकिंग टिन या कांच के कंटेनर के बेस में बटर पेपर लगा लें।
- इसके बाद इसमें जो मिश्रण आपने बनाया है उसे डालकर फैला दें।
- अब इस मिक्चर को माइक्रोवेव कर लें।
- इसके बाद आप इसके ऊपर से चॉकलेट के कुछ टुकड़े और सॉस डाल दें।
- अब आपकी बेकरी स्टाइल ब्राउनी बनकर तैयार है।
- इसके ऊपर से आप आइसक्रीम डालें और सर्व करें।



Download Android App
Download iOS App




