Curd Rice Recipe: गर्मियां शरीर को झुलसा देती हैं। तेज धूप और गर्मी से थकान होने लगती है, तब हल्का और ठंडा खाना ही सबसे अच्छा लगता है। ऐसे में कर्ड राइस एक बेहतरीन ऑप्शन है। यह न केवल शरीर को अंदर से ठंडक देता है, बल्कि पेट को भी स्वस्थ रखता है। साउथ इंडिया की यह आसान और टेस्टी डिश गर्मियों की परफेक्ट रेसिपी बन गई है। यहां पर इसे बनाने की स्टेप बाय स्टेप रेसिपी दी गई है।
Curd Rice Eating Benefits: गर्मियों में कर्ड राइस खाने के फायदे
- इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स पेट को साफ और स्वस्थ रखते हैं।
- यह शरीर को नैचुरल तरीके से ठंडा रखता है और लू से बचाता है।
- यह हल्का होने के कारण जल्दी पच जाता है, तुरंत ताकत देता है और वजन घटाने में भी मदद करता है।
- इसे खाने से पेट की जलन और एसिडिटी की समस्या कम होती है।
Curd Rice Ingredients: कर्ड राइस बनाने के लिए सामग्री

- 1 कप ताजी दही
- आधा कप दूध
- पके हुए चावल
- 1 चम्मच तेल
- 1 चुटकी राई (सरसों)
- 1 चम्मच उड़द दाल
- सूखी लाल मिर्च
- हरी मिर्च
- करी पत्ता
- अदरक
- अनार के दाने
- कद्दूकस की हुई गाजर
- हरा धनिया
- स्वादानुसार नमक
Curd Rice Recipe in Hindi: कर्ड राइस कैसे बनाएं?
- कर्ड राइस बनाने के लिए पके हुए चावलों को हल्का सा मैश कर लें ताकि वे थोड़े मुलायम हो जाएं।
- अब एक बर्तन में दही को अच्छे से फेंट लें। इसमें थोड़ा दूध मिलाएं ताकि यह एकदम क्रीमी और स्मूद हो जाए।
- अब इसमें स्वाद के थोड़ा नमक और एक छोटा चम्मच चीनी डालकर मिलाएं।
- तड़के के लिए एक छोटी कढ़ाई में तेल गर्म करें। इसमें राई, उड़द दाल, मिर्च, अदरक और करी पत्ता डालकर हल्का भूरा होने तक भूनें।
- इस तड़के को चावल और दही के मिक्चर में डाल दें।
- ऊपर से अनार, धनिया और गाजर डालकर सर्व करें।
यह भी पढ़ें-घर पर बनाएं ढाबा स्टाइल लजीज कश्मीरी राजमा, नोट कर लें यह Step by Step रेसिपी



Download Android App
Download iOS App




