Dry Fruit Ladoo Recipe: मीठे के शौकीन लोगों के लिए Perfect Recipe, बिना चीनी के ऐसे बनाएं Healthy और लाजवाब Dry Fruits Ladoo

Dry Fruit Ladoo Recipe

लड्डू खाना किसको नहीं पसंद होता है। गर्मियों का मौसम आते ही भारतीय लोग अपने घर में तरह-तरह की डिश तैयार करने लगते हैं। लड्डू चाहे किसी भी चीज़ से बने हो उनका टेस्ट हमेशा लाजवाब होता है। आपने कई तरह के लड्डू खाए होंगे, जैसे बूंदी के लड्डू, बेसन के लड्डू, नारियल के लड्डू आदि, लेकिन क्या आपने कभी ड्राई फ्रूट्स लड्डू ट्राई किए हैं अगर नहीं तो आज हम आपको यहां इसे बनाने का तरीका बताएंगे, जिसे आप मिनटों में तैयार करके लंबे समय तक स्टोर कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं, इसकी रेसिपी और कुछ टिप्स के बारे में।

Dry Fruit Ladoo बनाने का तरीका

healthy Indian dessert
healthy Indian dessert (Source: social media)

सामग्री

  • खजूर, जायफल
  • बादाम और काजू – आधा कप
  • अखरोट और पिस्ता – 1/4 कप
  • खरबूजे के बीज – 2 बड़े चम्मच
  • खसखस – 1 बड़ा चम्मच
  • देसी घी – 2-3 चम्म
  • चइलायची पाउडर -1/2 छोटा चम्मच
  • इलायची पाउडर – 1 छोटा चम्मच

ड्राई फ्रूट्स लड्डू बनाने की विधि

immunity-boosting sweets
immunity-boosting sweets (Source: social media)
  • इस लड्डू को बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में थोड़ा सा घी डालकर गर्म करें।
  • इसके बाद इसमें कटे हुए बादाम, काजू, अखरोट, पिस्ता और मगज़ डालकर धीमी आंच पर भूनें लें।
  • थोड़ी देर बाद जब इसमें खुशबू आने लगे, तो इसे एक प्लेट में निकालकर रख लें।
  • अब उसी कढ़ाई में खसखस डालकर थोड़ी देर भूनें और उसे ड्राई फ्रूट वाले प्लेट में निकालें।
  • इसके बाद इसमें खजूर डालकर धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि ये सॉफ्ट न हो जाए।
  • इसके बाद भुने हुए मेवे, इलायची पाउडर और जायफल को खजूर के पेस्ट में मिलाएं।
  • अब सभी चीज़ों को एक साथ अच्छी तरह से मिक्स करें।
  • इसके बाद जब ये मिश्रण हल्का ठंडा हो जाए, तो हाथों में थोड़ा घी लगाएं और छोटे-छोटे लड्डू बांध लें।
  • अब आपके टेस्टी और हेल्दी ड्राई फ्रूट लड्डू बनकर तैयार है।
  • इसे आप एयर-टाइट डिब्बे में रखकर महीने भर तक खा सकते हैं।

लड्डू बनाने के लिए जरूरी टिप्स

  • अगर आपको खजूर खाना पसंद नहीं है, तो आप गुड़ की चाशनी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • इस लड्डू को आप टाइट डब्बे में रखकर 20 दिन या 1 महीने तक खा सकते हैं।
  • अगर लड्डू जल्दी नहीं बंध रहे हैं, तो आप इसमें खजूर को थोड़ा और भूनकर मिक्सी में पीस सकते हैं।
  • आप इसमें कद्दू या खरबूज के बीज भी मिला सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।