Easy Cold Coffee Recipe in Hindi: गर्मियों के मौसम में चाय और हॉट कॉफी से ज्यादा सुकून ठंडी-ठंडी कोल्ड कॉफी देती है। यही वजह है इन दिनों लोग कोल्ड कॉफी पीना ज्यादा पसंद करते हैं। कैफे में मिलने वाली कोल्ड कॉफी का टेस्ट घर में बनने वाली कोल्ड कॉफी से ज्यादा क्रीमी और झागदार होती है। अक्सर हमें लगता है कि कैफे जैसी परफेक्ट कॉफी घर पर बनाना मुश्किल है, लेकिन असल में इसे कुछ मिनटों में ही आसानी से तैयार किया जा सकता है। यहां क्रीमी कोल्ड कॉफी बनाने की स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी दी गई है।
Cold Coffee Recipe: कोल्ड कॉफी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

- 2 कप फुल क्रीम दूध
- 2 बड़े चम्मच कॉफी पाउडर
- 3 बड़े चम्मच चीनी
- 2 बड़े चम्मच गर्म पानी
- 7-8 बर्फ के टुकड़े
- 1 स्कूप वैनिला आइसक्रीम
- चॉकलेट सिरप
Easy Cold Coffee Recipe in Hindi: कोल्ड कॉफी कैसे बनाएं?

- कोल्ड कॉफी बनाने के लिए सबसे पहले एक गिलास में कॉफी पाउडर और चीनी लें।
- इसमें थोड़ा सा गर्म पानी मिलाएं और चम्मच से फेंटें, जब तक चीनी पूरी तरह घुल न जाए।
- अब एक ब्लेंडर में तैयार किया गया कॉफी का घोल, ठंडा दूध और बर्फ के टुकड़े डालें।
- अगर आप आइसक्रीम डालना चाहते हैं, तो उसे भी ब्लेंडर में डाल दें।
- मिक्सर को 1 से 2 मिनट के लिए चलाएं। इससे कॉफी के ऊपर एक गाढ़ा झाग बन जाएगा।
- कॉफी को सर्व करने से पहले एक कांच का गिलास के अंदर चॉकलेट सिरप को घुमाते हुए डालें। इससे न स्वाद भी बढ़ेगा और कॉफी बिल्कुल कैफे जैसी दिखेगी।
तैयार कॉफी को गिलास में निकालें। - ऊपर से थोड़ा सा कॉफी पाउडर या कोको पाउडर छिड़कें। आपकी क्रीमी कोल्ड कॉफी तैयार है।
यह भी पढ़ें-चिकन-मटन भी भूल जाएंगे जब चखेंगे लजीज कटहल दम बिरयानी, नोट करें बनाने का सबसे आसान तरीका



Download Android App
Download iOS App




