अगर आपका भी कुछ मीठा खाने का मन है और आप किसी ऐसी डिश की तलाश में हैं, जो कम मेहनत के आसानी से बन जाए तो आज हम आपको बिना अंडे का चॉकलेट लावा केक बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे आप कुछ ही सामग्री से बना सकते हैं। ये एक ऐसा डेजर्ट है, जिसे देखकर मुंह में पानी आ जाता है। इसमें ऊपर से एकदम सॉफ्ट केक और अंदर से बहती हुई गरम-गरम चॉकलेट लावा केक का स्वाद ज्यादा बढ़ा देता है। ऐसे में आइए जानते हैं, इसे बनाने का सबसे आसान विधि क्या है।
Chocolate Lava Cake बनाने का तरीका

सामग्री
- डार्क चॉकलेट या कंपाउंड
- मक्खन
- मैदा, दूध
- पिसी हुई चीनी
- कोको पाउडर
- बेकिंग पाउडर
- वैनिला एसेंस
चॉकलेट लावा केक बनाने की विधि

- इसे बनाने के लिए एक बर्तन में कटी हुई डार्क चॉकलेट और बटर को एक साथ मिलाएं।
- इसे आप माइक्रोवेव में या फिर डबल बॉयलर की मदद से अच्छी तरह पिघला लें।
- इसके बाद अब एक कटोरी में मैदा, पिसी हुई चीनी, कोको पाउडर और बेकिंग पाउडर को एक साथ छान लें।
- इसके बाद पिघली हुई चॉकलेट और मक्खन के मिश्रण में छाने हुए मैदे का मिश्रण डालें। इसके बाद इसमें दूध और वैनिला एसेंस डालें।
- अब इसे हाथों से मिक्स करके एक स्मूथ और गाढ़ा बैटर बना लें।
- इसके बाद जिस कटोरी या केक मोल्ड में आपको केक बनाना है, उसमें थोड़ा सा मक्खन लगाएं और ऊपर से हल्का सा कोको पाउडर छिड़क दें।
- इससे केक पकने के बाद आसानी से बाहर निकल आएगा।
- अब बनाए गए बैटर को मोल्ड में डालें। अगर आप इसे ओवन में बना रहे हैं, तो इसे पहले से गर्म ओवन में इसे 10 से 12 मिनट के लिए बेक करें।
- लेकिन अगर आप इसे कढ़ाई में बना रहे हैं, तो कढ़ाई में थोड़ा नमक और स्टैंड रखकर इसे धीमी आंच पर पकाएं।
चॉकलेट लावा केक के लिए खास टिप
- लावा केक को पूरा ऊपर तक नहीं पकाया जाता है।
- जब आपको लगे कि किनारे अच्छे से पक गए हैं और बीच का हिस्सा थोड़ा सा सॉफ्ट है, तो समझें केक बन गया है।
- इसे ओवन या कढ़ाई से बाहर निकालें, 2 मिनट ठंडा होने दें और फिर प्लेट पर पलट लें।
- ऊपर से थोड़ी सी पिसी हुई चीनी छिड़कें और गरमा-गरम परोसें।



Download Android App
Download iOS App




