दाल-चावल और पराठे का स्वाद दोगुना कर देगा यह भरवां मिर्च का अचार, जानें मसाले तैयार करने का सही तरीका

Green Chilli Achar Recipe in Hindi

Green Chilli Achar Recipe in Hindi: गर्मियों का मौसम आते ही घर की महिलाएं तरह-तरह के अचार बनाती हैं। खासकर इस मौसम में आम का अचार ज्यादा बनाया जाता है, क्योंकि बच्चे और बड़े इसे रोटी या पराठे के साथ खाना पसंद करते हैं। अगर आपको दाल-चावल के साथ हरी मिर्च का चटपटा अचार मिल जाए, तो खाने का स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है।

बहुत से लोगों को अचार बनाना नहीं आता है। इसलिए वो बाहर से इसे खरीदकर लाते हैं, लेकिन अब आप बाजार जैसा मिर्च का अचार घर पर भी बना सकते हैं। आज हम आपको हरी मिर्च के अचार की आसान रेसिपी बताने वाले हैं। आइए जानते हैं, इसे बनाने के लिए किन सामग्रियों की ज़रूरत होती है।

Green Chilli Achar Recipe in Hindi: हरी मिर्ची का अचार बनाने की रेसिपी

Green Chilli Achar Recipe
Green Chilli Achar Recipe (Source: Social Media)

सामग्री

  • हरी मिर्च अचार वाली – 250 ग्राम
  • राई या काली सरसों – 4 टेबल स्पून
  • नमक – 3 छोटी चम्मच
  • जीरा – एक छोटी चम्मच
  • सौंफ – 1 छोटी चम्मच
  • मैथी – एक छोटी चम्मच
  • हींग – 1/4 छोटी चम्मच से कम
  • हल्दी पाउडर – एक छोटी चम्मच
  • गरम मसाला आधा छोटी चम्मच
  • नींबू का रस या सिरका – 2 टेबल स्पून
  • तेल – 4 टेबल स्पून

Green Chilli Achar Recipe: हरी मिर्ची का अचार बनाने की विधि

  • हरी मिर्च का अचार बनाने के लिए सबसे पहले ताजी हरी मिर्च को धोकर एक बर्तन में निकाल लें।
  • अब थोड़ी देर के लिए इसे पंखे के नीचे रख दें, ताकि इसकी नमी निकल जाए।
  • अब इसके डंठल को निकालकर अलग कर दें और बीच से चीर दें।
  • अब इसका मसाला बनाने के लिए गैस पर एक कढ़ाई रखें और इसमें सरसों, मेथी और सौंफ डालकर रोस्ट करें।
  • थोड़ी देर बाद मसाले को जार में डालकर पीस लें।
  • अब सभी मसलों को एक कटोरे में निकाल लें अब गैस पर कढ़ाई रखें और तेल डालें।
  • अब इसमें हींग, मसाला और नींबू का रस डालकर मिलाएं।
  • इसके बाद हरी मिर्च लें और इसमें ये मसाला भरें।
  • अब सभी मिर्च को एक जार में डाल दें और ऊपर से सरसों का तेल डालें।
  • अब इसे थोड़ी देर के लिए इसे धूप में रखें और हर एक दो दिन में अचार को 1-2 बार धूप दिखाएं।

Also Read: Gobhi से बनाएं लाजवाब और Soft Kofta Curry, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे मेहमान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।