घर पर बाजार जैसा चटपटा आम का अचार बनाने की आसान विधि, यहां देखें आसान Recipe

Homemade Aam Achar Recipe

Homemade Aam Achar Recipe: गर्मी का मौसम आ गया है और अब बाजार में आम आना शुरू हो गया है इस सीजन में भारत के हर घर में आम का अचार जरूर बनाया जाता है। हर किसी को पराठे से लेकर दाल-चावल को स्वादिष्ट बनाने में आम के अचार का काफी बड़ा हाथ होता है। यही कारण है कि गर्मी के मौसम में हर घर में आम का अचार बनाया जाता है बच्चों के टिफिन से लेकर रात के खाने तक में लोग अचार का इस्तेमाल करते हैं।

ये आम का अचार अगर सही तरीके से बनाया जाए तो ये सालों-साल खराब नहीं होता है। आज हम आपको आम के अचार की एक ऐसी ही रेपिसी बताएंगे, जिसे बनाना बेहद आसान होता है।

Homemade Aam Achar Ingredients: आम का अचार बनाने की सामग्री

Homemade Aam Achar Ingredients
Homemade Aam Achar Ingredients (Source: Social Media)
  • 1 किलो हरा गोल सख्त आम
  • 3-4 लौंग
  • 2 बड़े चम्मच मेथी दाना
  • 1 बड़ा चम्मच सौंफ
  •  1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च
  • 1 बड़ा चम्मच कलौंजी
  • 3 बड़े चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 2 बड़े चम्मच सेंधा नमक
  • 1 छोटा चम्मच हिंग
  • 3 बड़े चम्मच पीली सरसों क बीज का पाउडर

Also Read: घर पर बनाएं चने की दाल और पालक की Mix Recipe, स्वाद ऐसा कि बच्चे और बड़े सब मांग-मांग कर खाएंगे

Homemade Aam Achar Recipe: आम का अचार बनाने की विधि

  • आम अचार बनाने के लिए सबसे पहले सारे आमों को अच्छी तरह धो कर सुखा लें। लेकिन आपको इस बात का भी ध्यान आम में नमी नहीं होनी चाहिए।
  • इसके बाद इसे छोटे टुकड़ों में काट लें। अब एक बड़ा कटोरा लें, उसमें कटे हुए आम को डाल दें।
  • अब इसमें हल्दी पाउडर और नमक डालकर मिक्स कर लें। अब 2 घंटे के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें।
  • आम का रस निकालने के बाद इसे कपड़े पर फैलाकर पंखे या धूप में 2 घंटे के लिए सूखने दें।
  • आम अचार मसाला बनाने के लिए एक कढ़ाई में मेथी भून लें।
  • कलौंजी को अलग रख दें और सभी मसालों को भून लें और इसे ठंडा होने के लिए रख दें।
  • अब भुने मसालों को जार में दरदरा पीस लें और एक बर्तन में निकाल लें।
  • अब उसी बर्तन में नमक, हल्दी पाउडर, हींग पाउडर, दरदरे पिसे मसाले, लाल मिर्च पाउडर और कलौंजी डालें।
  • इसके बाद सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं।
  • अब सभी कटे हुए आमों को एक कांच के जार में डाल दें । फिर सभी मसालों को डालकर अच्छी तरह मिला दें।
  • अब जार को अच्छी तरह हिलाएं ताकि सभी मसाले उसमें मिल जाएं।
  • जार का ढक्कन बंद करके 24 घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
  • अब एक कड़ाही लें, उसमें तेल गर्म करें। जब तेल ठंडा हो जाए तब उसमें थोड़ा हींग डालें।
  • इस ठंडे तेल को कांच के जार में डालकर सुखे चम्मच से मिलाएं।
  • अब ढक्कन बंद करके इसे ठंडी जगह पर रखें। आपका अचार एक या दो दिन बन जायेगा।

Also Read: गर्मियों में खुद को रखना है Fit और Light? तो ट्राई करें यह Healthy और Creamy Broccoli Soup

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।