घर पर बनाएं गुरुद्वारे जैसा कड़ा प्रसाद, यहां देखें Ingredients का सही Ratio और बनाने की रेसिपी

Summary :

Kada Prasad Recipe in Hindi: गुरुद्वारों में मिलने वाला कड़ा प्रसाद सिर्फ मीठा नहीं, बल्कि श्रद्धा और सेवा का प्रतीक है। घी से लबालब यह प्रसाद हर किसी को स्वादिष्ठ लगता है। इसे बनाना बहुत सरल है, लेकिन इसकी असल खूबी इसमें मिलने वाली सामग्री की मात्रा और बनाने के तरीके में छिपी है। आइए जानते हैं घर पर बिल्कुल गुरुद्वारे जैसा कड़ा प्रसाद कैसे बनाएं। कड़ा प्रसाद के लिए सामग्री 1 कप गेहूं का आटा 1 कप शुद्ध देसी घी 1 कप चीनी 2 कप पानी Kada Prasad Recipe in Hindi: कड़ा प्रसाद बनाने की विधि कड़ा प्रसाद बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में 2 कप…

Kada Prasad Recipe in Hindi: गुरुद्वारों में मिलने वाला कड़ा प्रसाद सिर्फ मीठा नहीं, बल्कि श्रद्धा और सेवा का प्रतीक है। घी से लबालब यह प्रसाद हर किसी को स्वादिष्ठ लगता है। इसे बनाना बहुत सरल है, लेकिन इसकी असल खूबी इसमें मिलने वाली सामग्री की मात्रा और बनाने के तरीके में छिपी है। आइए जानते हैं घर पर बिल्कुल गुरुद्वारे जैसा कड़ा प्रसाद कैसे बनाएं।

कड़ा प्रसाद के लिए सामग्री

  • 1 कप गेहूं का आटा
  • 1 कप शुद्ध देसी घी
  • 1 कप चीनी
  • 2 कप पानी

Kada Prasad Recipe in Hindi: कड़ा प्रसाद बनाने की विधि

कड़ा प्रसाद बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में 2 कप पानी और 1 कप चीनी डालें। चीनी के पानी में घुलने तक इसे गर्म करें। जब चीनी घुल जाए और पानी में एक उबाल आ जाए, तो आंच बंद कर दें।

अब एक भारी तले वाली कढ़ाई लें और उसमें 1 कप देसी घी डालें। घी पिघलने पर इसमें 1 कप आटा डाल दें। अब मध्यम आंच पर आटे को लगातार चलाते हुए भूनें। ध्यान रहे इसे छोड़ना नहीं है, वरना आटा नीचे चिपककर जल सकता है।

जब आटे से सोंधी खुशबू आने लगे और रंग बादामी हो जाए, तब इसमें तैयार किया हुआ चीनी वाला पानी धीरे-धीरे डालें। पानी डालते समय दूसरे हाथ से आटे को लगातार चलाते रहें ताकि गांठें न बनें। अब इसे तब तक पकाएं जब तक कि सारा पानी सूख न जाए और हलवा कढ़ाई के किनारों को छोड़ने न लगे। जब हलवा एकदम चिकना और चमकदार हो जाए, तो इसे गर्मा-गर्म परोसें।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।