मेहमानों के लिए घर पर आसानी से बनाएं Restaurant Style Shahi Kathal Kofta, यहां देखें Recipe

Kathal Kofta Recipe in Hindi

Kathal Kofta Recipe in Hindi: गर्मियों का मौसम आ गया है और बाजार में कटहल आना शुरू हो गया है। इस सीजन में लोग कटहल खाना काफी पसंद करते हैं। कई लोगों को कटहल की सब्जी बहुत ज्यादा पसंद होती है, माना जाता है कि कटहल चिकन और मटन के स्वाद को भी फीका कर देता है। कटहल से कई तरह की टेस्टी डिश बनाई जा सकती हैं। कई लोग तो इसका अचार भी बनाते हैं, जो कि खाने में बहुत ही टेस्टी लगता है।

ऐसे में आज हम आपको कटहल की एक खास रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे खाने के बाद आप चिकन और मटन को खाना भूल जाएंगे। आइए जानते हैं, Kathal Kofta Recipe बनाने की विधि के बारे में जानते हैं।

Kathal Kofta Recipe in Hindi: कटहल कोफ्ता बनाने की रेसिपी

Kathal Kofta Recipe in Hindi
Kathal Kofta Recipe in Hindi (Social Media)

सामग्री

  • कटहल (कच्चा) – 500 ग्राम
  • आलू – 2
  • बेसन – 3 चम्मच
  • अदरक – 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
  • हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई)
  • धनिया पत्ती – 2 बड़े चम्मच (बारीक कटी हुई)
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – आवश्यकतानुसार
  • टमाटर – 3 (पेस्ट तैयार किया हुआ)
  • प्याज – 2 बड़े (बारीक कटे हुए या पेस्ट)
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 बड़ा चम्मच
  • हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और धनिया पाउडर- आधा चम्मच (सब चीज)
  • कसूरी मेथी – 1 छोटा चम्मच (क्रश करके)
  • मलाई या क्रीम – 2 बड़े चम्मच

कटहल कोफ्ता बनाने की विधि

  • सबसे पहले कटहल को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें। फिर इसे कूकर में हल्का उबाल लें।
  • इसके बाद उबला हुआ कटहल को ठंडा होने पर अच्छे से मिक्स कर लें।
  • अब इसमें बेसन, अदरक, नमक, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, और आलू डालकर अच्छे से मिक्स करके छोटे-छोटे बॉल्स बना लें।
  • अब एक बर्तन में तेल गर्म करें और उसमें इसे सुनहरा होने तक तलें फिर एक प्लेट में निकाल लें।
  • अब ग्रेवी बनाने के लिए प्याज डालकर अच्छी तरह लाल करें।
  • इसके बाद अदरक, लहसुन, टमाटर और मसाले जितने भी है, उसे डालकर अच्छे से पकाए जब तक मसाले से तेल न छोड़ने लग जाए।
  • अब इसमें पानी डालकर अच्छे से गाढ़ा होने दे, इसके बाद इसमें स्वादानुसार नमक और ऊपर से कसूरी मेथी डालें।
  • लास्ट में परोसते समय मलाई डालकर अच्छे से मिलाएं और गैस बंद कर दें।
  • अब आपका कटहल का कोफ्ता बनकर तैयार है, इसमें ऊपर से हरा धनिया डालकर सर्व करें।

Also Read: गर्मियों के मौसम बनाएं ये Tasty गरमा-गरम Palak Puri, यहां देखें आसान Recipe

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।