Office Tiffin हो या सुबह का Breakfast, बेहद कम तेल में बनाएं यह स्वादिष्ट Lauki Chilla, देखें Recipe

Lauki Chilla Recipe

Lauki Chilla Recipe: सुबह का नाश्ता हो या रात का डिनर अगर कुछ हेल्दी और टेस्टी मिल जाए तो पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस होता है। लौकी चीला रेसिपी को आप सुबह की जल्दबाजी में आसानी बना सकते हैं। अक्सर पैरेंट्स की शिकायत होती है कि बच्चे लौकी खाना पसंद नहीं करते हैं। अगर आप भी बच्चों को पोषण से भरी लौकी देना चाहते हैं, तो आप इसका चीला बनाकर उन्हें दे सकते हैं। इसका स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है और बच्चे आसानी से इसका सेवन कर लेते हैं। आप ऑफिस के लिए टिफिन में भी इसको ले जा सकते हैं। आइए जानते हैं, इसे बनाने की रेसिपी क्या है।

Lauki Chilla Recipe: लौकी बेसन चीला बनाने की रेसिपी

Lauki Chilla Recipe
Lauki Chilla Recipe (Source: Social Media)

सामग्री

  • बेसन- 1 कप
  • लौकी- 1
  • जीरा- 1 छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च- 2 बारीक कटी हुई
  • प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
  • पानी
  • तेल
  • धनिया पत्ती- बारीक कटी हुई
  • हल्दी- आधा चम्मच
  • गरम मसाला- आधा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार

लौकी बेसन चीला बनाने की विधि

  • लौकी चीला बनाने के लिए सबसे पहले आप लौकी को छीलकर इसे कद्दूकस कर लें। अब आप इसमें से पानी को निचोड़ दें।
  • अब एक बाउल में बेसन लें और कद्दूकस किया हुए लौकी को मिला दें।
  • अब इसमें बारीक कटा प्याज और मिर्च को भी इसमें मिक्स करें। इसमें आप हल्दी पाउडर, गरम मसाला और जीरा डाल दें।
  • इस मिश्रण में आप थोड़ा पानी डालकर घोल तैयार करें। इसको आप ज्यादा गाढ़ा ना रखें फिर इसमें नमक भी डालें
  • अब एक तवे में एक चम्मच तेल लगाएं और बैटर को एक बड़े चम्मच से फैलाएं।
  • चीला को दोनों साइड से अच्छे से पकाएं। अब आपका लौकी चीला बनाकर तैयार है। इसे आप दही या फिर चटनी के साथ खा सकते हैं।

Also Read: Boring Breakfast को कहें अलविदा! घर पर इस आसान विधि से बनाएं बिल्कुल ‘भंडारे’ जैसी Aloo Puri

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।