ईद पर मेहमानों को परोसें अपनी हाथों से बनीं शाही मीठी सेवइयां, यहां देखें Quick Recipe

Meethi Seviyan Recipe for Eid 2026

Meethi Seviyan Recipe for Eid 2026: ईद का त्योहार हो और घर में मीठी सेवइयां न बनें, ऐसा तो मुमकिन ही नहीं हैं। सेवइयां बिना तो ईद अधूरी है। बच्चे हों या बूढ़े मीठी सेवइयां सभी की फेवरेट स्वीट डिश होती है। ऐसे में ईद की खुशियों को दोगुना करने के लिए, यहां पर शाही और स्वादिष्ट मीठी सेवइयां बनाने की एकदम सरल रेसिपी दी गई है।

Meethi Seviyan Recipe in Hindi: मीठी सेवइयां बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

Meethi Seviyan Recipe in Hindi
Meethi Seviyan Recipe in Hindi (source: Social Media)
  • 200 ग्राम भुनी हुई बारीक सेवइयां
  • 1.5 कप चीनी
  • 1.5 कप पानी
  • 2 बड़े चम्मच देसी घी
  • 1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • कटे हुए मेवे बादाम, काजू, पिस्ता, चिरौंजी और किशमिश
  • 8-10 धागे केसर
  • 1 छोटा चम्मच गुलाब जल

Meethi Seviyan Recipe for Eid 2026: मीठी सेवइयां बनाने की विधि

Meethi Seviyan Recipe
Meethi Seviyan Recipe (source: Social Media)
मीठी सेवइयां बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में 1 चम्मच घी गरम करें। अब इसमें कटे हुए मेवे डालें और हल्का सुनहरा होने तक भूनकर निकाल लें। अब इसी कढ़ाई में बचा हुआ घी डालें और सेवइयों को हल्का सा और भून लें।
कढ़ाई में 1.5 कप पानी और 1.5 कप चीनी डालें। इसे तब तक पकाएं जब तक चीनी पूरी तरह घुलकर चाशनी न बन जाए। अब चाशनी में इलायची पाउडर डालें। इसके बाद इसमें भुनी हुई सेवईं डालें। धीमी आंच पर इसे ढककर 3-4 मिनट तक पकने दें ताकि सेवईं चाशनी को अच्छे से सोख ले।
अब ऊपर से भुने हुए मेवे और किशमिश डालें। अगर आप चाहें तो इस समय थोड़ा गुलाब जल छिड़क सकते हैं। इसे हल्के हाथ से मिलाएं और गैस बंद कर दें। सेवइयां को  5 से 10 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें। आपकी मीठी सेवइयां बनकर तैयार हैं, ईद पर मेहमानों को परोसें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।