गर्मियों के लिए Best है यह Bengali Sweet Dish, केवल दूध, गुड़ और दही से तैयार करें बाजार जैसी Thick Mishti Doi

Summary :

Mishti Doi Recipe in Hindi: खट्टा-मीठा खाना हर किसी को पसंद होता है, क्योंकि ये हमारे मुंह के टेस्ट को बदल देता है। ज्यादातर लोग खाना खाने के बाद खट्टा-मीठा खाने की डिमांड करते हैं। अगर बात करें बंगाल कि तो यहां की फेमस मिठाई हर किसी को पसंद आती है। देखा जाए तो गर्मियों के मौसम में ज्यादातर लोग बंगाल की मशहूर डिश मिष्टी दोई का सेवन करते हैं। इसे दही, गुड़ या चीनी से बनाया जाता है। इसका स्वाद हल्का खट्टा-मीठा, टेक्सचर क्रीमी होता है। मिष्टी दोई सिर्फ स्वाद में नहीं बल्कि हेल्थ के लिए भी फायदेमंद मानी…

Mishti Doi Recipe in Hindi: खट्टा-मीठा खाना हर किसी को पसंद होता है, क्योंकि ये हमारे मुंह के टेस्ट को बदल देता है। ज्यादातर लोग खाना खाने के बाद खट्टा-मीठा खाने की डिमांड करते हैं। अगर बात करें बंगाल कि तो यहां की फेमस मिठाई हर किसी को पसंद आती है। देखा जाए तो गर्मियों के मौसम में ज्यादातर लोग बंगाल की मशहूर डिश मिष्टी दोई का सेवन करते हैं।

इसे दही, गुड़ या चीनी से बनाया जाता है। इसका स्वाद हल्का खट्टा-मीठा, टेक्सचर क्रीमी होता है। मिष्टी दोई सिर्फ स्वाद में नहीं बल्कि हेल्थ के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। आइए जानते हैं, इसे घर पर कैसे बनाया जाता है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीज़ों की ज़रूरत होती है।

Mishti Doi Recipe in Hindi: मिष्टी दोई बनाने की आसान रेसिपी

Sugar-free mishti doi recipe
Sugar-free mishti doi recipe (Source: Social Media)

सामग्री

  • फुल क्रीम दूध 1 लीटर
  • शक्कर स्वादानुसार
  • गुड़ या ब्राउन शुगर
  • दही 2 बड़े चम्मच
  • इलायची पाउडर

Ghar Par Mishti Doi Kaise Banaye: मिष्टी दोई बनाने की आसान विधि

Ghar Par Mishti Doi Kaise Banaye
Ghar Par Mishti Doi Kaise Banaye (Source: Social Media)
  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले दूध को एक भगोने में डालकर धीमी आंच पर गाढ़ा होने के लिए रख दें।
  • दूध को गैस पर तब तक पकाते रहें जब तक ये आधा न हो जाए।
  • इसके बाद ,उसमें चीनी और थोड़ा गुड़ डालकर मिलाएं। जब गुड़ डालें तो इस बात का ध्यान रखें कि आंच धीमी होनी चाहिए।
  • नहीं तो दूध फट भी सकता है। इसे अच्छी तरह से मिलाएं ताकि ये दूध में घुल जाए।
  • घुल जानें के बाद थोड़ी देर के लिए दूध को ठंडा होने के लिए रख दें।
Mishti Doi Recipe in Hindi
Mishti Doi Recipe in Hindi (Source: Social Media)
  • थोड़ी देर बाद जब ये गुनगुना हो जाए तो इसमें 2 चम्मच ताजा दही मिला दें।
  • अब एक मिट्टी या कांच के बर्तन में डालकर ढककर 8 से 10 घंटे के ल‍िए क‍िसी गर्म जगह पर रख दें।
  • कुछ घंटे रखने के बाद जब ये पूरी तरह से जम जाए तो इसे फ्र‍िज में चार से पांच घंटे के ल‍िए रखें।
  • इसके बाद ऊपर से इसमें इलायची पाउडर छिड़के और सर्व करें।

Also Read: Bengal Elections के नतीजों के बीच घर-घर में गूंज रही है मिठास, ऐसे बनाएं में बाजार जैसे White Spongy Rasgullas

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।