PM Modi का पसंदीदा Snack Jhalmuri, घर पर बनाएं बाजार जैसा Spicy Breakfast, यहां देखें इसकी Easy Recipe

Summary :

PM Modi Special Jhal Muri Recipe: अगर आपका भी कुछ चटपटा और टेस्टी खाने का मन है, तो आप घर पर आसानी से इस स्नैक्स को बना सकते हैं।अगर आप चाहें तो सुबह या शाम के नाश्ते में इसे चाय के साथ खा सकते हैं। झालमुड़ी खाना हर किसी को पसंद होता है। इसका टेस्ट लाजवाब लगता है। इंटरनेट पर प्रधानमंत्री मोदी जी का वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक दुकान पर झालमुड़ी खाते दिखाई दे रहे हैं। इसी वीडियो को देख कर आज हम आपको घर पर झालमुड़ी बनाने की आसान रेसिपी के बारे में…

PM Modi Special Jhal Muri Recipe: अगर आपका भी कुछ चटपटा और टेस्टी खाने का मन है, तो आप घर पर आसानी से इस स्नैक्स को बना सकते हैं।अगर आप चाहें तो सुबह या शाम के नाश्ते में इसे चाय के साथ खा सकते हैं। झालमुड़ी खाना हर किसी को पसंद होता है। इसका टेस्ट लाजवाब लगता है। इंटरनेट पर प्रधानमंत्री मोदी जी का वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक दुकान पर झालमुड़ी खाते दिखाई दे रहे हैं।

इसी वीडियो को देख कर आज हम आपको घर पर झालमुड़ी बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बता रहे हैं, जिसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं। आइए जानते हैं, इसे बनाने के लिए किन-किन चीज़ों की ज़रूरत होती है।

PM Modi Special Jhal Muri Recipe: झाल मुरी बनाने की आसान रेसिपी

Street Jhal Muri recipe
Street Jhal Muri recipe (Source: social media)

सामग्री

  • मुरमुरा या मुरी
  • आलू
  • प्याज
  • हरी मिर्च
  • टमाटर
  • खीरा
  • मूंगफली
  • चना
  • सरसों तेल
  • चाट मसाला
  • जीरा पाउडर
  • धनिया पत्ती
  • नमकीन
  • नमक
  • काला नमक
  • नींबू का रस

Jhal Muri Recipe in Hindi: झाल मुरी बनाने की विधि

Jhal Muri Recipe in Hindi
Jhal Muri Recipe in Hindi (Source: social media)
  • झाल मुरी बनाने के लिए प्याज, खीरा और टमाटर हरी मिर्च काट लें।
  • अब एक कटोरे में मुरमुरा डालकर मूंगफली और अंकुरित चना डाल दें।
  • इसके बाद इसमें प्याज, खीरा और टमाटर डाल दें।
  • अगर आप चाहे तो इसमें कटा हुआ आलू भी डाल सकते हैं। आलू डालने के बाद नमक और काला नमक मिला दें।
  • अब इसमें जीरा पाउडर और चाट मसाला डालकर मिलाएं।
  • अब इसमें सरसों का तेल को डालें। इसे आप स्किप भी कर सकते हैं, लेकिन इसे डालने से स्वाद अच्छा आता है।
  • अब इन सब चीजों को अच्छी तरह मिलाएं और इसमें अपनी मनपसंद नमकीन और नींबू के रस को को डालकर मिलाएं।
  • अब इसमें धनिया पत्ता डालकर इसे आप तुरंत खा सकते हैं।

Also Read: बच्चों की सुबह को बनाएं Special, घर पर इस आसान Recipe से मिनटों में तैयार करें Restaurant Style Oreo Shake

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।