Easy Oreo Shake Recipe at Home: बच्चे सुबह के नाश्ते में हमेशा कुछ अलग खाने की डिमांड करते हैं। ऐसे में आपको समझ नहीं आता है कि ऐसा क्या बनाया जाए जो हर किसी को आसानी से पसंद आ जाए तो आज हम आपको घर पर ही ओरियो शेक बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे आप कम खर्च में भी बना सकते हैं। हम बात कर रहे हैं ओरियो शेक बनाने की, जिसे पीना हर कोई पसंद करता है। आइए जानते हैं Oreo Shake Recipe के बारे में, और इसे बनाने में किन-किन चीज़ों की ज़रूरत होती है।
Easy Oreo Shake Recipe at Home: ओरियो शेक बनाने की आसान रेसिपी

सामग्री
- ओरियो बिस्कुट 5-6
- 1 बड़ा गिलास दूध
- आइसक्रीम
- चॉकलेट सिरप
- चीनी
- बर्फ के टुकड़े
Oreo Rhake Recipe in Hindi: ओरियो शेक बनाने की आसान विधि

- इसे बनाने के लिए सबसे पहले जार में ओरियो बिस्कुट को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें।
- इसके बाद इसमें ठंडा दूध, वनीला आइसक्रीम और चीनी डालकर मिलाएं।
- अगर आपको भी मीठा शेक पसंद नहीं है तो चीनी स्किप कर सकते हैं।
- इस शेक में बिस्कुट और आइसक्रीम की वजह से मिठास होती ही है।
- अब जार में थोड़े बर्फ के टुकड़े डालकर इसे तब तक ब्लेंड करें जब तक ये अच्छी तरह गाढ़ा न हो जाए।
- अब एक कांच का गिलास लें और उसके अंदर से साइड-साइड में चॉकलेट सिरप डालकर सजा लें।
- अब आपका टेस्टी ओरियो शेक बनकर तैयार है।
- लास्ट में आप ऊपर से क्रश ओरियो बिस्कुट और चॉकलेट सिरप डालकर सर्व करें।
Also Read: चिकन बिरयानी को भूल जाएंगे जब घर पर बनाएंगे यह Tasty Mushroom Biryani, यहां देखें आसान Recipe



Download Android App
Download iOS App




