सादे खाने में भी आएगा फ्लेवर, घर पर बनाएं तीखी, चटपटी और जायकेदार राजस्थानी लहसुन की चटनी

Summary :

Rajasthani Garlic Chutney Recipe: राजस्थानी पकवानों की बात हो और चटपटी लहसुन और लाल मिर्च की चटनी का जिक्र न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। यह चटनी न केवल खाने में स्वादिष्ठ होती है, बल्कि बाजरे की रोटी, पराठा या सादे खाने के साथ भी जान डाल देती है। इसे बनाना भी काफी आसान है। यहां पर राजस्थानी लहसुन की चटनी बनाने की आसान रेसिपी दी गई है। Rajasthani Garlic Chutney Ingredients: राजस्थानी लहसुन की चटनी के लिए सामग्री 1 कप छिला हुआ लहसुन 10 से12 सूखी लाल मिर्च 1 छोटा चम्मच साबुत धनिया 1 छोटा चम्मच जीरा एक चुटकी हींग 2 से 3 बड़े चम्मच दही…

Rajasthani Garlic Chutney Recipe: राजस्थानी पकवानों की बात हो और चटपटी लहसुन और लाल मिर्च की चटनी का जिक्र न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। यह चटनी न केवल खाने में स्वादिष्ठ होती है, बल्कि बाजरे की रोटी, पराठा या सादे खाने के साथ भी जान डाल देती है। इसे बनाना भी काफी आसान है। यहां पर राजस्थानी लहसुन की चटनी बनाने की आसान रेसिपी दी गई है।

Rajasthani Garlic Chutney Ingredients: राजस्थानी लहसुन की चटनी के लिए सामग्री

Rajasthani Garlic Chutney Ingredients
Rajasthani Garlic Chutney Ingredients (Source:Social Media)
  • 1 कप छिला हुआ लहसुन
  • 10 से12 सूखी लाल मिर्च
  • 1 छोटा चम्मच साबुत धनिया
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • एक चुटकी हींग
  • 2 से 3 बड़े चम्मच दही
  • 3 से 4 बड़े चम्मच तेल
  • आधा छोटा चम्मच राई
  • स्वादानुसार नमक

Rajasthani Garlic Chutney Recipe: लहसुन की चटनी बनाने की विधि

राजस्थानी लहसुन की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले सूखी लाल मिर्च को 15 से 20 मिनट के लिए गर्म पानी में भिगो दें। इसके बाद, भिगोई हुई मिर्च, छिला हुआ लहसुन, साबुत धनिया, जीरा, 2 चम्मच दही और थोड़ा सा नमक मिक्सी में डालकर दरदरा पीस लें।

अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। इसके बाद राई और हींग का तड़का लगाएं। अब इसमें तैयार किया हुआ मिर्च-लहसुन का पेस्ट डाल दें। चटनी को धीमी आंच पर तब तक भूनें जब तक कि तेल मसाले से अलग न होने लगे। इसे चलाते रहें ताकि यह नीचे से जले नहीं। जब चटनी का रंग गहरा लाल हो जाए, तो गैस बंद कर दें। इस चटनी को गर्मा-गर्म बाजरे की रोटी और सफेद मक्खन के साथ परोसें।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।